रांची, अप्रैल 6 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड में सात करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी टंकी के बावजूद ग्रामीणों को अब भी पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है। पाइपलाइन जगह-जगह टूटने और लीकेज के कारण जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। ग्रामीणों का कहना है कि आपूर्ति शुरू होते ही पानी घरों तक पहुंचने के बजाय सड़कों और नालियों में बहकर बर्बाद हो जाता है। प्रखंड मुख्यालय समेत कई इलाकों में प्रतिदिन हजारों लीटर पानी यूं ही नष्ट हो रहा है। एक ओर पानी बर्बाद हो रहा है, तो दूसरी ओर गुमला रोड और बारीडीह के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। गुमला रोड के ग्रामीणों के अनुसार पिछले 15 दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों ने बताया कि सांई मंदिर रोड, लोहरदगा रोड और बेड़ो बस्ती में कई जगह पाइपलाइन लीकेज है, जिससे सड़कों को नुकसान हो रहा है और घरों में दूषित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.