मैनपुरी, मई 15 -- अनदेखी से बदहाल हो गया तालाब, जीर्णोद्धार की जरूरत किशनी। नगर पंचायत के मोहल्ला हवेली में स्थित ऐतिहासिक तालाब प्रशासन की अनदेखी और खराब रखरखाव के कारण अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। जिस तालाब को करोड़ों की लागत से पर्यटन और स्वास्थ्य लाभ के लिए संवारा गया था, वह आज गंदगी और आवारा पशुओं का अड्डा बन चुका है। इससे तंग आकर कस्बे के युवाओं ने जिलाधिकारी से औचक निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने की मांग की है。 यह भी पढ़ें- अधूरे पड़े अमृत सरोवरों ने खोली विकास कार्यों की पोलतालाब के सौंदर्यीकरण की कहानी वर्ष 2016 में तालाब पोखर संरक्षण योजना के तहत इस तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 1.39 करोड़ स्वीकृत हुए थे लेकिन कमीशनखोरी और कछुआ गति के कारण काम वर्षों अटका रहा। वर्ष 2025 में चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव के हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार न...