गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति पर लगातार अनदेखी के आरोपों के बीच सीएलसी कर्मचारियों ने अलग संगठन खड़ा कर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है। गुरुवार को चरगांवा स्थित रिलायंस जियो पार्क में जोन पांच के कर्मचारियों की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही संगठन के जल्द रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया गया। नगर निगम में करीब 3500 सीएलसी कर्मचारी विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं, जिनकी यह एकजुटता आने वाले समय में श्रमिक राजनीति में नए समीकरण बना सकती है। गुरुवार को हुई बैठक में अध्यक्ष संदीप तिवारी, उपाध्यक्ष रोहित सिंह, महामंत्री शिव कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह चुने गए।इसके अलावा छह सदस्यीय कार्यकारिणी में प्रेम कुमार, रफीक, बृजेश, मनीष और रुपेश को शामिल किया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.