मोतिहारी, फरवरी 26 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । जिले में 5311 आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन किया जाता है जिसमें 4512 केन्द्रों के पास अपना भवन नही है। भवनहीन आंगनबाड़ी केन्द्र किराये के मकान में संचालित होता है। 799 आंगनबाड़ी केन्द्रों का भवन निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है जिसमें केन्द्र का संचालन भी किया जा रहा है। भवन निर्माण का कार्य मनरेगा विभाग से कराया गया है। कुछ आंगनबाड़ी सेविका अपने घर में ही केन्द्र का संचालन करती है और सरकार की ओर से मिलने वाली राशि का भी उठाव कर लेती है। जबकि नियम के अनुसार कोई सेविका या सहायिक अपने घर में केन्द्र का संचालन नहीं कर सकती है। आईसीडीएस के डीपीओ विनीता कुमारी का कहना है कि प्रथम चरण में भवन निर्माण कार्य पूरा किया गया है। अन्य केन्द्रों के लिये भूमि की खोज अंचल कार्यालय की ओर से की जा र...