सीतामढ़ी, जून 29 -- मनीष झा सीतामढ़ी। शहर का हृदय स्थल माने जाने वाले सीता कुंज नगर उद्यान में इन दिनों रखरखाव और सफाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शहरवासियों के सुबह-शाम टहलने, व्यायाम करने और परिवार के साथ समय बिताने का प्रमुख केंद्र बने इस पार्क में गंदगी, जलजमाव, मच्छरों का बढ़ता प्रकोप और दुर्गंध लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। पार्क में आने वाले लोगों का कहना है कि जब प्रवेश शुल्क और मासिक मेंटेनेंस शुल्क लिया जा रहा है तो उसके अनुरूप सुविधाएं भी मिलनी चाहिए。

पार्क की वर्तमान स्थिति पार्क का हाल यह है कि कई कूड़ेदान पिछले तीन दिनों से खाली नहीं किए गए हैं। कूड़ा बाहर तक फैल गया है और तेज दुर्गंध उठ रही है। कई स्थानों पर प्लास्टिक की बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास और अन्य कचरा बिखरा पड़ा है। पार्क में आने वाले लोगों...