उरई, दिसम्बर 16 -- उरई। माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में मध्य बीहड़ में स्थित मशान बाबा का प्राचीन स्थल आज भी उपेक्षा का शिकार है। ऊंचा गांव के उजड़ने के बाद 25 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन हजारों श्रद्धालुओं की आस्था आज भी इस स्थान से जुड़ी हुई है। यहां प्रतिवर्ष भागवत, रामायण, हवन, भंडारा जैसे धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होते हैं, लेकिन श्रद्धालुओं को आज भी उखड़े हुए और खतरनाक मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लगातार मांग करने के बावजूद अब तक न तो रास्ता निर्माण कराया गया, न ही किसी प्रकार की मरम्मत। जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए आश्वासन हवा-हवाई साबित हुए हैं। इलाके के रामकेश ने कहा कि सरकार के गड्ढा-मुक्त सड़क अभियान की वास्तविकता इस मार्ग पर साफ दिखाई देती है। कभी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन रहा यह मुख्य मार्ग ल...