बहराइच, फरवरी 27 -- तेजवापुर, संवाददाता । मटेरा कला गांव में शुक्रवार दोपहर में सरसों की फसल के बीच पड़े अनदगे पटाखे दागने के प्रयास में लगे दो किशोर व एक बालक धमाके से फटे पटाखे से गंभीर रूप से झुलस गए। तीनो झुलसे पीड़ितों को शिवपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। खैरीघाट के मटेरा कलां में यह धमाका शुक्रवार दोपहर में तीन बजे हुआ। इसकी चपेट में सोनू (14 वर्ष), सुशील (13 वर्ष) और नितिन (8 वर्ष) आ गए। पीड़ा से छटपटा रहे पीड़ितों को शिवपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों के इलाज के बावजूद राहत न दिखाई देने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। ताकि बर्न वार्ड में भर्ती किए जाने पर उन्हे राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि शिवपुर इलाके में नाजायज तरीके से बनाए जाने वाले पटाखे खेतों में छिपाकर रखा...