फिरोजाबाद, मार्च 13 -- 7971..... नंबर से आने वाली कॉल इन दिनों बेसिक के शिक्षकों के लिए परेशानी बनी हुई है। अधिकांश कॉल इसी सीरिज के नंबर से आ रही हैं, जिनका जवाब देने में शिक्षकों को भी डर लग रहा है। कंप्यूटराइज्ड कॉल के संबंध में शिक्षकों के बीच चर्चा है कि कॉल में शिक्षकों से बटन दबाने के लिए कहा जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि इस कॉल से दूसरे जिलों में शिक्षकों के साथ ठगी हो चुकी है। 7971.... सीरीज से शुरू होने वाले मोबाइल नंबर से आने वाली कॉल अभी तक दूसरे जिलों के शिक्षकों के बीच में पहुंच रही थी, जो फिोजाबाद के शिक्षकों के बीच में भी काफी चर्चा में थी। अब यह कॉल फिरोजाबाद के शिक्षकों के मोबाइल नंबर पर भी आ रही हैं। जिले के कई शिक्षकों के मोबाइल पर यह कॉल आ चुकी हैं तथा इन कॉल से शिक्षक परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...