बिहारशरीफ, जनवरी 27 -- इस्लामपुर के मलह बिगहा मोहल्ले से कट्टा व कारतूस बरामद इस्लामपुर, निज संवाददाता। शहर के मलह बिगहा मोहल्ले में रविवार की देर शाम गोलीबारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक युवक गोली लगने से जख्मी था। जख्मी समीर आलम को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी भेजा गया है। जांच में पता चला कि अनजाने में फायर हुआ और पास में खेल रहे युवक को गोली लग गयी। पुलिस ने एक घर से कट्टा व कारतूस बरामद किया है। हिलसा डीएसपी-टू कुमार ऋषिराज ने बताया कि गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी को अस्पताल भिजवाया गया। पूछताछ में पता चला कि साकिर आलम उर्फ मौलवी के घर में किराये पर एक युवक रहता था। वह देसी कट्टा में गोली लोड कर रहा था। कट्टा से गोली निकालने के दौरान फायर हुआ। उसके घर में छापेमारी करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.