देवघर, फरवरी 28 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां में शुक्रवार को चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर ब्रजकिशोर सिन्हा एवं बीडीएम प्रशांत कुमार की देखरेख में सोनारायठाढ़ी व सारवां प्रखंड के सहियाओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा अनचाहे गर्भ धारण से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही एफपीएलएमआईएस एवं अंतरा का प्रशिक्षण सहियाओ को दिया गया। आईयूसीडी का प्रयोग परिवार को सिमित करने हेतु एफपीएलएमआई पोर्टल पर ऑनलाइन डिमांड की जानकारी दी गई। अंतरा, माला एन एवं ओसीपी आदी के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में सहिया रेखा देवी, कौशल्या देवी, चिंता देवी, सुवाशी देवी आदि उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.