रांची, जून 11 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि टाटीसिलवे के समीप 33 हजार केवीए लाइन में फॉल्ट आने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से लोगों की रातें बेचैनी में गुजर रही हैं, जबकि इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और मोबाइल फोन डिस्चार्ज होने से लोगों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली गुल रहने से दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी नुकसान हो रहा है। यह भी पढ़ें- पारा चढ़ते ही बढ़ी बिजली की डिमांड, 525 मेगावाट खपत दुकानदार देवेंद्र कुमार ने बताया कि फ्रीज में रखा करीब 10 हजार रुपये का आइसक्रीम पिघलकर खराब हो गया। वहीं, बिजली नहीं रहने से नल-जल योजना भी प्रभावित ह...