रांची, मार्च 23 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। महावीर मंडल अनगड़ा के सदस्यों की बैठक सोमवार को अनगड़ा में अध्यक्ष जगेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई। सामूहिक निर्णय हुआ कि इस वर्ष 27 मार्च को अनगड़ा मैदान में रामनवमी अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें आसपास की कई टीमें शामिल होती है। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा, ग्रामप्रधान लोकनाथ पाहन, पुशनाथ मुंडा, धर्मेन्द्र सिंह, जगेश्वर महतो, महावीर मुंडा, दुर्गा प्रमाणिक, दिनेश्वर महतो, सूरज महतो, अघनू महतो, दुर्गा महतो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.