रांची, जून 12 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के कुच्चू इरबाडीह गांव में शुक्रवार सुबह जंगली हाथी के हमले में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 70 वर्षीय विजय बेदिया के रूप में हुई है, जो इरबाडीह गांव का निवासी है। घटना सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार विजय बेदिया सुबह शौच कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों के पास पहले से मौजूद एक जंगली हाथी पर उनकी नजर नहीं पड़ी। अचानक हाथी झाड़ियों से बाहर निकला और उन पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अनगड़ा पहुंचाया। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: इंदबनी में सड़क पर हाथी ने बेनाशोली के बुजुर्ग को पटका, स्थिति गंभीरवन विभ...