रांची, अगस्त 23 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सालहन गांव निवासी 45 वर्षीय राजेश कुमार महतो उर्फ बैनाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, वह 20 अगस्त की रात करीब आठ बजे बिना किसी को बताए घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद छोटे भाई राजकिशोर वर्मा उर्फ दयाल कुमार ने अनगड़ा थाने में आवेदन देकर गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया। परिजनों के अनुसार घर से निकलते समय राजेश कुमार ने नीले रंग की टी-शर्ट, काले रंग का निकर और हवाई चप्पल पहन रखी थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...