अनगिनत वीरों ने आजादी के लिए सर्वस्व किया न्योछावर : धर्मवीर
मैनपुरी, अगस्त 13 -- सुनो गौर से दुनिया वालो और हिंदू-मुस्लिम-सिक्ख-ईसाई, हम वतन-हम नाम हैं जैसे देशभक्ति गीतों तथा भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों के साथ मैनपुरी में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। अमन इंटरनेशनल स्कूल से शुरू होकर भांवत चौराहा, स्टेशन रोड और क्रिश्चियन तिराहा होती हुई यह रैली तिरंगामय माहौल में संपन्न हुई। इसमें हजारों युवाओं, छात्रों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश धर्मवीर प्रजापति ने माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि आजादी सहज ही प्राप्त नहीं हुई, इसके लिए अनगिनत वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। यह भी पढ़ें- Siwan News तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, सैकड़ों लोगों ने लगाए भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.