रांची, नवम्बर 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत, गुरुवार को सीएचसी अनगड़ा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में, आरके एचआईवी एड्स एंड रिसर्च एंड कोर सेंटर की ओर से 44 टीबी मरीजों को फूड बास्केट (पोषण सामग्री) प्रदान की गई। यह पोषण सहायता टीबी मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और रिकवरी के लिए आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, मरीजों के संपर्क में रहनेवाले 46 लोगों को टीबी संक्रमण की जांच के लिए मुफ्त चेस्ट एक्सरे और आईजीआरए जांच की सुविधा दी गई, ताकि रोग का प्रसार रोका जा सके। शिविर को सफल बनाने में चिकित्सा प्रभारी डॉ शशिप्रभा, नेहा भूषण, अनिता टोप्पो, प्रोजेक्ट मैनेजर अमृत राज कर, दीपक कुमार, गुड्डू कुमार ठाकुर और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.