रांची, जून 28 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनगड़ा में रविवार को पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान का शुभारंभ स्थानीय मुखिया और चिकित्सा पदाधिकारी शशिप्रभा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तीन दिवसीय अभियान के तहत प्रखंड में 0 से 5 वर्ष तक के कुल 21,511 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के पहले दिन प्रखंड के विभिन्न बूथों पर लगभग 90 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। इस अवसर पर बीएएम अजय काशी, बीपीएम वैशाली कृष्णा, बीडीएम उज्ज्वल तिग्गा, कोल्ड चेन हैंडलर बीना मेहता, हेल्थ वर्कर कामेश्वर मुंडा, राजेश कुमार वर्मा, उदय प्रकाश सहित स्वास्थ्य कर्मी और ग्रामीण मौजूद...