रांची, जून 15 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा आयोजित प्रांतीय वैभवश्री-अध्ययन टोली की दो दिनी प्रशिक्षण वर्ग रविवार को सेवा धाम जोन्हा में संपन्न हो गया। इस वर्ग में बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल और मेघालय प्रांतों के प्रमुख महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। दो दिनी प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय सेवा भारती के केंद्रीय टोली के विशेषज्ञ पदाधिकारियों ने वैभवश्री, स्वावलंबन और अध्ययन आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया। राष्ट्रीय सेवा भारती के संयुक्त महासचिव विजय पुराणिक ने कहा कि सेवा भारती के परिणामकारक सेवा कार्यों से सामाजिक परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने समाज में चलनेवाले स्वयं सहायता समूहों और सेवा भारती की वैभवश्री में अंतर बताया। राष्ट्रीय अध्ययन प्रमुख प्रमोद कुलकर्णी ने मोबाइल एप से वैभवश्री का अध्ययन करने के लिए विस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.