रांची, दिसम्बर 20 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा थाना क्षेत्र में मवेशियों को चुराने के लिए लग्जरी गाड़ियों का उपयोग कर रहे हैं। शुक्रवार की देर रात महेशपुर गांव में घर के बाहर बंधी शौकत खान की गाभिन जर्सी गाय चोरी हो गई। इस घटना से 10 दिन पहले महेशपुर गांव के जिलानी खान, शाहिद मन्नू, रहमत खान और हुसैन खान की दुधारू और गाभिन गायों की चोरी हो चुकी है। ज्ञात हो कि पिछले महीने सिरका, रामदागा, हेसल, अनगड़ा, राजाडेरा, गेतलसूद, जोन्हा आदि इलाकों से दिन में सड़क के किनारे चर रहे बकरा-बकरी तथा रात में घरों से गाय, बैल और बकरी चोरी की दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं। घटना के संबंध में अनगड़ा पुलिस को मौखिक सूचना दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.