रांची, जून 14 -- अनगड़ा। प्रतिनिधि सिकिदिरी थाना क्षेत्र के भुसूर जंगल में कलिंगा होटल मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप सें घायल 16 वर्षीय रेखा मुंडा की शनिवार की सुबह इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई। ज्ञात हो कि शुक्रवार की रात हुई दुर्घटना में बाइक सवार प्रिंस मुंडा और गीता कुमारी की मौके पर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पिठोरिया के राढ़ा और कांके के संग्रामपुर गांव में मातम छा गया। गीता और रेखा चचेरी बहन थी। प्रिंस संग्रामपुर कांके निवासी मिथुन पाहन का इकलौता पुत्र था। वह प्रभात विद्या भारती पतरातू कांके के कक्षा 10वीं में पढ़ता था। प्रिंस के मौत से पूरा परिवार सदमे में है। कांके विधायक सुरेश बैठा, प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा और भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने गहरा शोक जताया है। प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने अभिभावकों स...