रांची, दिसम्बर 15 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिरका सरना पास पत्थर से टकराकर गिरने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम पांच बजे की है। मृतक की पहचान सिमलिया गांव निवासी 19 वर्षीय शोले पाहन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शोले गेतलसूद से अनगड़ा जा रहा था। पुलिस ने बाइक और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...