रांची, अगस्त 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड कांग्रेस कमेटी अनगड़ा की ओर से गोन्दली पोखर चौक स्थित अमर वीर शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव ने कहा कि झारखंड आंदोलन में शहीद निर्मल महतो के अमूल्य योगदान, सूदखोरी और अत्याचार के खिलाफ उनकी बुलंद आवाज तथा आदिवासी-मूलवासी समुदायों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष और समर्पण को सदैव स्मरण किया जाएगा। मौके पर मंडल अध्यक्ष रेजाक अंसारी, विधायक प्रतिनिधि आशीष मुंडा, पंचायत अध्यक्ष तिवारी भोगता, कुलेश्वर मुंडा, सिद्धिक अंसारी, बिहारी मुंडा, मुनेश करमाली, लच्छू मुंडा आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- शहीद निर्मल महतो का संघर्ष सदैव प्रेरणा देता रहेगा: विधायक यह भी पढ़ें- निर्मल महतो के शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें...