रांची, दिसम्बर 22 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कनकट्टा गांव निवासी एक किशोरी ने रविवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि 16 वर्षीय राधा कुमारी का शव उसके घर के पास स्थित एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देखा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने सोमवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...