रांची, दिसम्बर 23 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय चौक पर एतवा उरांव की अध्यक्षता में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें खिजरी विधायक राजेश कच्छप के सौजन्य से पंचायत अध्यक्षों के बीच कंबल, चावल रसीद और पार्टी झंडों का वितरण किया गया। विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा ने बताया कि 10 पंचायतों को झंडे और रसीद तथा आठ पंचायतों को कंबल दिए गए। बैठक में 28 दिसंबर को कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस की तैयारियों पर विमर्श हुआ। मौके पर रेजाक अंसारी, योगेंद्र बेदिया, प्रमुख दीपा उरांव, अजय उरांव, उपाध्यक्ष जोन तिग्गा, महिला अध्यक्ष सरिता देवी, आशीष मुंडा, महासचिव साकिर अंसारी, संजय नायक, छोटेलाल महतो, अजय करमाली, अनीता देवी, दूतीलाल बेदिया, बिहारी मुंडा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.