रांची, मई 6 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति के निर्णयों के अनुपालन में गुरुवार को 26वीं वाहिनी एसएसबी अनगड़ा कैंप में प्रखंड के युवाओं के लिए नामांकन-पंजीकरण से पूर्व स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थियों के शारीरिक, चिकित्सीय मापदंड, शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। इसके आधार पर नामांकन के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। चयनित और पंजीकृत अभ्यर्थियों को 'सुरक्षा वीर निर्माण कार्यक्रम' के तहत तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसएसबी ने प्रखंड के इच्छुक एवं योग्य युवक-युवतियों से निर्धारित तिथि व स्थान पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Army Agniveer Admit Card date: जारी हुई इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड की डेट, joinindianarmy.nic.i...