रांची, दिसम्बर 10 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सेवा भारती, झारखंड द्वारा संचालित प्रखंड के जोन्हा के गुड़ीडीह ग्राम स्थित सेवा भारती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को ठंड से राहत देने के लिए 260 बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। समाजसेवी और चिन्मय मिशन, रांची के उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि अमेरिका के शिकागो में रहनेवाली सगुण अग्रवाल ने सेवा भारती के कार्य से प्रेरित होकर इन बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराया। मौके पर सेवा भारती, रांची भाग-2 के सचिव कमल पोद्दार, सगुण अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, मधु अग्रवाल सहित विद्यालय की प्राचार्या पूजा कुमारी और सभी शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.