रांची, मार्च 21 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। प्रखंड के महेशपुर, हेसल, चिलदाग, मासू मंझिला, टोली राजाडेरा, सालहन और कुच्चू गांवों में शनिवार को अकीदतमंदों ने शातिपूर्ण माहौल में ईद मनाई। इस मौके पर प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में सुबह आठ से नौ बजे के बीच पूरी अकीदत के साथ ईद की नामाज अदा की गई। एक दूसरे के साथ गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, वहीं आपस में मिल बैठकर पारंपरिक व्यंजन सेवई का भी लुत्फ उठाया। मौके पर इसलाह-ए-मोआशराह कमेटी के सदर परवेज खान, जाकीर खान, रुस्तम खान, मुस्ताक खान, अनवर खान आदि ने प्रखंडवासियों को मुबारकबाद दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...