गोपालगंज, जून 8 -- गोपालगंज। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह सहित अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर करने वाले सभी आरोपितों को फिलहाल अदालत से राहत मिली हुई है। मामले में अगली सुनवाई तक सभी की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार रहेगी। मामले की अगली सुनवाई 15 जून को निर्धारित की गई है। कोर्ट ने मामले की जांच अपराध अनुसंधान विभाग को सौंपे जाने सम्बन्धी पत्र तथा एफसीएल की जांच रिपोर्ट अभियोजन पक्ष द्वारा अबतक दाखिल नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अगली तिथि तक हर हाल में दोनों कागजात दाखिल करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि यदि इस दिन तक कागजात दाखिल नहीं किए गए तो अभिलेख पर जो सामग्री है, उसी के आधार पर आदेश पारित कर दिया जाएगा।उल्लेखनीय यह भी पढ़ें- अरेस्ट नहीं हुए खान सर, अब अग्रिम जमानत चाहते हैं; पटना सिविल को...