पटना, अप्रैल 23 -- बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद राज्य में शराब की बिक्री चालू होगी या नहीं, यह सवाल सियासी गलियारों में घूम रहा है। इस पर अब सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। सम्राट सरकार में डिप्टी सीएम एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरीय नेता विजय कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया है कि बिहार में शराबबंदी नहीं हटेगी। मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने पिछले कुछ दिनों से लगातार शराब चालू करने की मांग कर रहे हैं। जदयू ने अब इससे पल्ला झाड़ लिया है और डिप्टी सीएम ने इसे अनंत सिंह की व्यक्तिगत राय करार दिया। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या सम्राट कैबिनेट का विस्तार होने के बाद शराबबंदी कानून पर ...