पटना, अक्टूबर 12 -- बिहार में MLC चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राज्य का राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। 8 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव से पहले जदयू के मोकमा से विधायक अनंत सिंह काफी चर्चा में हैं। अब राजद नेता डॉ. संजीव कुमार ने अनंत सिंह को लेकर दावा किया है उन्होंने बीजेपी के विधान पार्षद नवल किशोर यादव की पिटाई की थी। राजद नेता के इस दावे से खलबली है। जेडीयू के पूर्व विधायक और अब पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद समर्थित उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार ने नवल किशोर यादव पर निशाना साधते हुए यह दावा किया है। राजद नेता ने कहा कि पटना के सेंट्रल मॉल में अनंत सिंह ने नवल किशोर यादव को पीटा था। संजीव कुमार ने कहा कि इस बार 23 अक्टूबर को निश्चित तौर से परिवर्तन होगा। हम इस दिन को परिवर्तन दिवस के रूप में मना रहे हैं...