पटना, फरवरी 3 -- बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। मंगलवार को बजट सत्र के दौरन विधानसभा के अंदर खास तस्वीर नजर आई। बेऊर जेल में बंद मोकामा से जदयू के विधायक अनंत सिंह शपथ लेने के लिए बिहार विधानसभा पहुंचे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनंत सिंह को पुलिस बिहार विधानसभा में लेकर पहुंची। विधानसभा में मोकामा विधायक ने शपथ ग्रहण किया। विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई सदस्य मौजूद थे। इस बीच अनंत सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंचे। अनंत सिंह ने सदन अंदर झुककर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए और फिर वो कुछ समय के लिए वहां हाथ जोड़कर भी खड़े रहे। अनंत सिंह ने खड़े होकर विधायक पद की शपथ ली है। यह भी पढ़ें- कोहरा और बूंदाबांदी, बिहार में अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम; जानें यहां बता दें कि अनंत सिंह चर्चित दुलारचंद यादव हत्य...