पटना, नवम्बर 9 -- मोकामा में बाहुबली के नाम से चर्चित विधायक अनंत सिंह अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। पिछले कुछ समय से अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी की होने वाली शादी को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि यह शादी एक शाही शादी होगी और इसमें कई जानी-मानी हस्तियां बतौर मेहमान शामिल होंगी। इस बात की भी चर्चा अब हो रही है कि अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी में अपने दामाद को महंगी और बेहद ही लग्जरी कार लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट कर सकते हैं। इस लैंड रोवर डिफेंडर की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से 2 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। अनंत सिंह के दामाद का नाम ऋषिकेश कुमार है। ऋषिकेश पटना से सटे बिहटा के रहने वाले हैं। ऋषिकेश कुमार अमेरिका में रहते हैं। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह अपने दामाद को यह लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट करेंगे। यह गाड़ी पटना में आ चुकी है ...