पटना, नवम्बर 13 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मोकामा के विधायक अनंत सिंह को विधानसभा की सदस्यता समाप्त किए जाने संबंधी नोटिस पर जवाब देने के लिए 30 नवंबर तक का समय मिला है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उन्हें जवाब देने के लिए अतिरिक्त मोहलत दी है। अनंत सिंह बेटी शिवांगी की शादी के बाद पहले स्पीकर के नोटिस का जवाब देंगे, फिर जेल जाएंगे। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग स्पीकर से कर रखी है। मोकामा विधायक की बेटी की शादी 25 नवंबर को है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव मर्डर केस में उन्हें 4 दिसंबर तक सरेंडर को कहा है। दरअसल, विधानसभा सचिवालय की ओर से अनंत सिंह को सदस्यता समाप्त किए जाने के संबंध में बीते 2 अक्टूबर को नोटिस जारी किया गया था। उनसे एक सप्ताह में अपना पक्ष रखने को कहा गया था। पिछले सप्ताह अ...