पटना, नवम्बर 27 -- ओंमोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी समारोह के दौरान वर्दी में पत्तल परोसने पर होमगार्ड सतीश कुमार पर कार्रवाई की गई है। यातायात व्यवस्था में तैनात जवान का पत्तल बांटने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ट्रैफिक एसपी ने गुरुवार को होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय में क्लोज कर दिया। साथ ही अगले आदेश तक यातायात ड्यूटी से वंचित रखते हुए उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि विधायक अनंत सिंह की बेटी की 25 नवंबर को बाढ़ के लदमा गांव में शादी थी। समारोह को लेकर वहां यातायात संचालन के लिए कई ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी के बीच यातायात परिचालन के लिए तैनात होमगार्ड सतीश कुमार वर्दी में खाने का पत्तल परोसने लगे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। यातायात पुलिस ...