पटना, मार्च 31 -- बिहार के चर्चित बाहुबली एवं जनता दल यूनाइटेड के मोकामा से विधायक अनंत सिंह के गांव में महादंगल होने जा रहा है। बिहार केसरी रहे बाहुबली विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को यह आयोजन किया जा रहा है। पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में स्थित गांव नदवां में इसकी तैयारी जोरों पर है। इस अंतरराष्ट्रीय महादंगल में देश-विदेश से पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। दंगल के लिए गांव में विशेष अखाड़ा बनाया जा रहा है। लाखों लोगों के इस आयोजन में जुटने की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के विभिन्न राज्यों के अलावा ईरान, जॉर्जिये जैसे देशों के भी चर्चित पहलवानों के यहां पहुंचेंगे। ईरान के हामिद, इरफान, जलाल, जॉर्जिया से टेड्डू पहलवान के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों के भी नामी पहलवान यहां कुश्ती करते ...