पटना, नवम्बर 8 -- मोकामा विधायक अनंत सिंह पर मंडराते राजनीतिक संकट से उनके गांव वाले भी चिंतित हैं। अनंत सिंह पर छाए संकट के बादल को टालने के लिए उनके गांव के लोग भगवान राम की शरण में चले गए हैं। विधायक की सुख-शांति और उनपर आए कष्टों को दूर करने के लिए बाढ़ के उनके पैतृक नदावां गांव में चार दिवसीय अखंड रामायण पाठ शनिवार से शुरू हो गया है। गांव के कल्याण, शांति और समृद्धि के लिए लोग धार्मिक अनुष्ठान में जुटे हुए हैं। इस दौरान वहां 108 ग्रामीण सुंदरकांड का अखंड पाठ भी करेंगे। रामचरितमानस का तीन दिवसीय अखंड पाठ कर ग्रामीण गांव पर आए संकट को दूर करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में एक ग्रामीण ने कहा है कि अनंत सिंह पर जो आफत आई है, वो पूरे गांव के लिए हैं। उनके कल्याण और उनपर आई मुसीबत को खत्म करने के लिए महावीर जयं...