अनंत सिंह के अनुज को प्रशांत किशोर ने नीरज के खिलाफ उतारा, जन सुराज के 3 और MLC कैंडिडेट घोषित
पटना, सितम्बर 24 -- बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में पटना स्नातक सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने इस सीट से अनुज सिंह को टिकट दे दिया है। मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पहले ही अनुज का एमएलसी चुनाव में समर्थन करने की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में जदयू के मौजूदा एमएलसी एवं प्रत्याशी नीरज कुमार को बड़ी चुनौती मिल सकती है। पीके की जन सुराज पार्टी ने गुरुवार को कुल 3 सीटों पर एमएलसी उम्मीदवारों की घोषणा की। पटना स्नातक के अलावा तिरहुत स्नातक और तिरहुत शिक्षक सीट पर भी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया गया। जन सुराज ने पटना स्नातक से अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक से विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक सीट से भूषण झा को प्रत्याशी बनाया है। प्रशांत किशोर की पार्टी 5 अन्य सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.