अनंत सिंह की बेटी की शादी में दौड़ेगा 'रांची एक्सप्रेस', जीता तो मिलेगी थार
रांची, नवम्बर 18 -- बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की पुत्री की शादी में घुड़दौड़ प्रतियोगिता इस बार खास आकर्षण होगा। प्रतियोगिता में रांची का घोड़ा रांची एक्सप्रेस उर्फ हैदर भी अपनी रफ्तार दिखाएगा। घोड़े के मालिक कांके के हुसीर निवासी मो महताब ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। रांची एक्सप्रेस की भागीदारी को लेकर घुड़दौड़ प्रेमियों में उत्साह है। मो महताब अपने घोड़े को प्रतियोगिता के लिए विशेष रूप से तैयार कर रहे हैं। इसके लिए उसकी फिटनेस, रफ्तार और दौड़ने की क्षमता पर खास ध्यान दिया जा रहा है। महताब को उम्मीद है कि रांची एक्सप्रेस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रांची का नाम रोशन करेगा। इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता में हैदर की सवारी कौन करेगा, इसे लेकर भी चर्चा है। महताब बताते हैं कि घुड़दौड़ में ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.