पटना, नवम्बर 8 -- मोकामा विधायक अनंत सिंह पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होने वाली है। अनंत सिंह के पैतृक गांव नादवां में होने वाली इस शाही शादी की काफी चर्चा है। अनंत सिंह की बेटी की शादी में यूं तो कई मेहमान जुट रहे हैं लेकिन कुछ मेहमानों की खास चर्चा होने लगी है। खुद बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि बेटी शिवांगी की शादी में दुबई से 6 विदेशी मॉडलें आ रही हैं। मेहमानों की लिस्ट में भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह और भोजपुरी फिल्मों की एक्टर और गायिका अक्षरा सिंह का भी नाम है। मीडिया से बातचीत में पवन सिंह ने कहा कि मेरे आदमी कहां नहीं हैं, सिर्फ बिहार में थोड़े ना हैं। हिंदुस्तान-पाकिस्तान सब जगह आदमी हैं, सबको न्योता है। अनंत सिंह ने कहा कि वो बेटी की शादी में सभी को बुला ...