अनंत सिंह की बेटी की बारात के समय पर पहुंचने पर संकट, लाखों लोगों के आने-जाने से लदमा के रास्ते जाम
नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी में लाखों लोगों के पहुंचने से लदमा गांव के रास्तों पर भीषण जाम लग गया है। हालात ऐसे हैं कि आम लोगों के साथ वीवीआईपी मेहमानों के वाहन भी घंटों से जाम में फंसे हैं। इसी बीच पटना के बिहटा से दूल्हा ऋषिकेश चमचमाती डिफेंडर कार से बारात लेकर रवाना हो चुके हैं। लेकिन रास्तों पर वाहनों और पैदल चलने वालों की लंबी कतार के कारण बारात के समय पर पहुंचने को लेकर संकट खड़ा हो गया है। शिवांगी की शादी को लेकर सुबह से ही अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। शादी में चार लाख लोगों के आने का दावा किया गया था, लेकिन इससे भी अधिक लोगों के पहुंचने की बात सामने आ रही है। बिहार के अलग-अलग जिलों के अलावा दूसरे राज्यों से भी मेहमान शादी में शामिल होने पहुंच रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.