गोपालगंज, जून 5 -- गोपालगंज।मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को कोर्ट ने राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक की अवधि 8 जून तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही आरोपी बनाए गए गुड्डू राय व दो अन्य की गिरफ्तारी पर भी आठ जून तक रोक लगा दी गयी है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-3 सह विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट राजेंद्र कुमार पाण्डेय की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद गिरफ्तारी पर रोक संबंधी अंतरिम आदेश देते हुए पूरे मामले में आदेश की तिथि 8 जून को निर्धारित कर दिया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अनंत सिंह के अधिवक्ता राजेश पाठक ने कहा कि पुलिस अब तक मामले से संबंधित फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत नहीं कर सकी है। यह भी पढ़ें- कर्मचारी को सह आरोपी बनाने की याचिका पर सुनवाई 18 को साथ ही यदि मामले की जांच सीआईडी को स...