पटना, अक्टूबर 1 -- बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की खुली बगावत पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में महामंथन शुरू हो गया है। जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के पटना स्थित आवास पर इस बारे में उच्चस्तरीय बैठक हुई। लगभग ढाई घंटे चली बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव मौजूद रहे। दरअसल, अनंत सिंह आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट से जेडीयू के उम्मीदवार एवं मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार का खुलकर विरोध कर रहे हैं। वह इसी सीट से प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के कैंडिडेट अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं। अनुज सिंह ने गुरुवार को नामांकन किया तो उनके लिए अनंत सिंह ने पटना में रोड शो भी किया। इससे सियासी पारा गर्माया हुआ है। अनंत सिंह और नीरज कुमार के झगड़े पर जेडीयू में घमासान मचा हुआ है। जेडीयू के...