गोपालगंज, मई 20 -- गोपालगंज। मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट से उन्हें तत्काल राहत नहीं मिली। न्यायालय ने फैसले को सुरक्षित रख लिया है। पटना हाईकोर्ट से पहुंचे अधिवक्ता नरेश दीक्षित ने अनंत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर बहस करते हुए उन्हें निर्दोष बताया और राहत देने की मांग की। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पांडेय ने की। बताया जाता है कि बीते 2 और 3 मई को मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में आयोजित जनेऊ कार्यक्रम में अनंत सिंह पहुंचे थे। इसी दौरान समर्थकों द्वारा हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में मीरगंज पुलिस ने अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ...