पटना, अक्टूबर 24 -- अनंत सिंह को निष्कासित किए जाने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) बाहुबली विधायक के प्रभाव वाले पूरे इलाके की सफाई में जुट गई है। जेडीयू ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह को पार्टी से बाहर निकालने के बाद संगठनात्मक जिला बाढ़ की पूरी इकाई को भंग कर दिया है। बाढ़ के जेडीयू जिलाध्यक्ष मयंक राज को भी पद से हटाया गया है, जो केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के करीबी माने जाते हैं। अनंत सिंह का मोकामा और बाढ़ के दियारा इलाके में काफी दबदबा माना जाता है। इस इलाके में अब नए सिरे से संगठनात्मक नियुक्तियां की जाएंगी। अनंत सिंह को बिहार विधान परिषद चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट नीरज कुमार का विरोध करते हुए जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में वोट मांगना महंगा पड़ गया। मतदान के अगले दिन शनि...