नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह ने विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने खुला ऐलान कर दिया है कि नीरज को हराने में पूरी ताकत झोंक देंगे। कहा कि वे जदयू के खिलाफ कोई काम नहीं कर रहे हैं क्योंकि विधान परिषद का चुनाव पार्टी के सिंबल पर नहीं होता है। आरोप लगाया कि नीरज कुमार ने ललन सिंह को हराने की भी साजिश रची। इस बार उनकी हार निश्चित है। इसके लिए पूरी ताकत लगा देंगे। अनंत सिंह ने नीरज कुमार को नार्को टेस्ट कराने की चुनौती दी। पटना सीट पर विधान परिषद का चुनाव जदयू के लिए टफ और मतदाताओं के लिए दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ राजद ने अपना उम्मीदवार दे दिया है तो दूसरी और प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने भी ताल ठोक दिया है। सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण पहलू यह है क...