पटना, फरवरी 2 -- बिहार के चर्चित बाहुबली नेता अनंत सिंह मंगलवार को विधायक पद की शपथ लेंगे। पटना सिविल कोर्ट ने मोकामा विधायक को सदन जाकर शपथ लेने की इजाजत दे दी है। वे मोकामा में बीते विधानसभा चुनाव के दौरान हुए बाहुबली दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कड़ी सुरक्षा निगरानी में अनंत सिंह को विधानसभा लाया जाएगा। शपथ लेने के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनंत सिंह को सिर्फ शपथ लेने के लिए कुछ देर विधानसभा जाने की अनुमति दी गई है। उन्हें दुलारचंद यादव मर्डर केस में जमानत नहीं मिली है। अब तक शपथ नहीं लेने से उनकी विधायकी पर खतरा मंडराने लगा था। नियमों के अनुसार, चुनाव जीतने वाला प्रत्याशी जब तक सदन में शपथ नहीं लेता, तब तक उसे पद का लाभ और वेतन आदि नहीं मिल पाता ...