पटना, सितम्बर 19 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में विधायक अनंत सिंह और एमएलसी नीरज कुमार के झगड़े से घमासान छिड़ा हुआ है। अब इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने चुप्पी साध ली है। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि जेडीयू में किसी तरह का मतभेद नहीं है, पार्टी एकजुट है। एक दिन पहले पटना में हुए विधायक एवं एमएलसी के प्रबोधन कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर भी ललन सिंह ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को गुजरात में थे। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह शनिवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। जदयू एकजुट है। 1994 में नीतीश कुमार ने जब समता पार्टी...