पटना, नवम्बर 13 -- Anant Singh News: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से निष्कासित बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा कि अब वह कभी पार्टी में वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वजह से ही जेडीयू थी। अब नीतीश नहीं (सक्रिय नहीं), तो जेडीयू भी नहीं है। पटना जिले के मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने दावा किया कि नीतीश अभी अस्वस्थ हैं। उन्हें कुछ याद नहीं रहता है। लोगों के नाम तक भूलने लगे हैं। अनंत ने यह भी कहा कि अगर आज नीतीश कुमार ठीक होते, तो शायद उन्हें जेडीयू से बाहर नहीं किया जाता। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने हाल ही में एबीपी से इंटरव्यू में ये बातें कहीं। उन्होंने जेडीयू में वापसी से साफ इनकार कर दिया। दरअसल, पिछले महीने अनंत सिंह को 6 साल के लिए नीतीश की पार्टी जेडीयू से निष्कासित कर दिया गया था। एमएलसी चुनाव में...