चाईबासा, मार्च 26 -- चाईबासा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की चाईबासा नगर कमेटी का विस्तार कर लिया गया। बुधवार को स्थानीय रेस्टोरेंट में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के नगर अध्यक्ष राकेश कुमार पोद्दार ने इस आशय की जानकारी दी। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व प्रत्याशी रमेश खिरवाल, प्रताप कटियार, जितेंद्र नाथ ओझा एवं अनंत सयनम विशेष रूप से उपस्थित थे। पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रताप कटियार ने बताया कि नई कमेटी में नगर अध्यक्ष राकेश कुमार पोद्दार,नगर उपाध्यक्ष शैलेश प्रसाद, आनंद साव, अजय झा, दीपक पोद्दार,नगर महामंत्री दिलीप साव, रोहित दास,नगर मंत्री नितिन विश्वकर्मा, रीना कर, नीरज गुप्ता, रोहित लकड़ा,नगर संयोजक अनंत सयनम,नगर कोषाध्यक्ष संजय राम तुरी,नगर कार्यालय मंत्री जगदीश निषाद तथा नगर मीडिया प्रभारी दीपक गुप्ता एवं भास्कर वि...