अनंत दुबे भारतीय नौसेना में बने सब लेफ्टिनेंट
कुशीनगर, जून 15 -- कुशीनगर। फाजिलनगर क्षेत्र के रहसू जनोबीपट्टी गांव के होनहार युवा अनंत दुबे का चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। एसएसबी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।अनंत दुबे स्वर्गीय चंद्रभान दुबे के पौत्र तथा जितेंद्र दुबे और माधुरी दुबे के कनिष्ठ पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई सिटी मॉन्टेसरी स्कूल लखनऊ से की। इसके बाद उन्होंने विद्या भारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पुणे से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर अनंत ने भारतीय नौसेना में अधिकारी पद हासिल कर क्षेत्र के युवाओं के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.